बिहार में प्रस्तावित सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली-2026 को लेकर केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पुनर्विचार की मांग की है। चिराग पासवान ने आग्रह किया है कि नियमावली को अंतिम रूप देने से पहले छात्रों, अभ्यर्थियों, अतिथि शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों के हितों का ध्यान रखते हुए व्यापक चर्चा की जाए। चिराग पासवान ने पत्र में UGC रेगुलेशन 2018 (Table 3A) को लागू करने, अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष करने, बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने और सालों से कार्यरत अतिथि शिक्षकों के अनुभव को देखते हुए उनकी सेवा सामंजन की मुख्य मांगें उठाई हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए जल्दबाजी के बजाय सभी पक्षों की राय लेकर ही फैसला लिया जाना चाहिए। #ChiragPaswan #SamratChoudhary #AssistantProfessorRecruitment #BiharEducation #LJP
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch