IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में सामने आए नए CCTV फुटेज में वह परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में प्रोफेसर उनके पास पहुंचते हैं, पेपर और आंसर शीट लेते हैं और उन्हें परीक्षा हॉल से बाहर ले जाते हैं। साहिल की मौत के बाद इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है और परीक्षा हॉल में हुई बातचीत व घटनाक्रम की भी पड़ताल की जा रही है। #SahilWakode #IITBombay #CCTVFootage #StudentSuicide #Mumbai
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch