Molitics

@moliticsindia

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026-27 के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 18 सितंबर को होने जा रहे इस बड़े चुनावी मुकाबले में मुख्य पदों के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश धाकड़ (Dabas), NSUI के विजय शंकर मीणा और AISA-SFI गठबंधन की अनन्या रटूरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। लगभग 1.3 लाख छात्र मतदाता चार प्रमुख पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव) के लिए वोट डालेंगे। ​प्राप्त जानकारी और हालिया अदालती कार्यवाहियों के अनुसार, चुनाव में राजनीतिक हस्तक्षेप और लिंगदोह समिति (Lyngdoh Committee) के नियमों के पालन को लेकर मामला दिल्ली हाईकोर्ट भी पहुंचा। हाईकोर्ट ने नॉमिनेशन में कथित गड़बड़ी के चलते अयोग्य ठहराए गए 5 उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए चुनाव लड़ने का रास्ता साफ किया। साथ ही, अदालत ने स्पष्ट किया है कि छात्र संगठनों का चुनाव लड़ना लिंगदोह कमेटी के नियमों का उल्लंघन नहीं है। 18 सितंबर को मतदान के बाद 19 सितंबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। ​#DUSUElections2026 #DelhiUniversity #ABVP #NSUI #AISA

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch