Molitics

@moliticsindia

दिल्ली के साकेत में दो महिला पत्रकारों ने पुलिस पर हिरासत में लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पत्रकार 3 सितंबर को मैक्स अस्पताल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम को कवर करने पहुंची थीं। पत्रकारों का आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें साकेत थाने ले जाकर पीटा गया और उनकी धार्मिक पहचान पूछी गई। दिल्ली पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि दोनों ने VVIP रूट पर स्कूटी खड़ी कर रास्ता बाधित किया और निर्देशों का पालन नहीं किया। इसी मामले पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने BJP सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए पत्रकारों की पिटाई को लेकर सवाल उठाए। #TejashwiYadav #DelhiPolice #WomenJournalists #PressFreedom #Delhi

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch