Molitics

@moliticsindia

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के बाद मंच का कथित रूप से 'हवन और शुद्धीकरण' किए जाने का मामला गरमा गया है। इस घटना को लेकर संसद में खड़गे द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि खड़गे जी के दलित समाज से आने की वजह से मंच का शुद्धीकरण करना बीजेपी राज में सामाजिक भेदभाव का सबसे निकृष्ट रूप है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपाइयों को मंच का नहीं, बल्कि अपने कलुषित मन का गंगाजल से शुद्धीकरण करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अब इस तरह के सामाजिक दुर्व्यवहार का जवाब PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज एकजुट होकर देगा और अपना अपमान बिल्कुल सहन नहीं करेगा। #AkhileshYadav #Congress #MallikarjunKharge #Haldwani #SamajwadiParty

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch