Molitics

@moliticsindia

खजुराहो एयरपोर्ट को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के 'नेशनल कस्टमर सेटिस्फैक्शन इंडेक्स (CSI) 2026' में देश में पहला स्थान मिला है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि 1 जुलाई 2026 से इस एयरपोर्ट से एक भी शेड्यूल्ड कमर्शियल फ्लाइट नहीं उड़ी है! दरअसल, यह रैंकिंग फ्लाइट्स की संख्या या ट्रैफिक के आधार पर नहीं, बल्कि यात्रियों से मिले फीडबैक, साफ-सफाई, सुरक्षा और टर्मिनल सुविधाओं के 33 मानकों पर दी जाती है। हालांकि, बिना नियमित उड़ानों के देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बनने पर अब एयर कनेक्टिविटी और मूल्यांकन के पैमानों को लेकर नई बहस छिड़ गई है। #KhajurahoAirport #AAIRanking #CustomerSatisfaction #AviationNews #viral

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch