News Pinch

@thenewspinch

टाटा सन्स में टाटा की हार! N. चंद्रशेखरन फिर बने चेयरमैन ---- टाटा सन्स के बोर्ड ने चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को मंज़ूरी दी. कंपनी का IPO लाने को भी हरी झंडी दी गई. नोएल टाटा चंद्रशेखरन की नियुक्ति और IPO के खिलाफ बताए जा रहे थे. टाटा ट्रस्ट के पास टाटा सन्स के करीब 66% शेयर हैं. रतन टाटा के निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बने थे. टाटा परिवार की टाटा सन्स में हिस्सेदारी करीब 3% है. टाटा सन्स ही टाटा ग्रुप की कंपनियों की प्रमोटर कंपनी है. हालांकि, चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर AGM में अंतिम मुहर लगनी बाकी है.

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch