Molitics

@moliticsindia

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ 4 पीड़ित महिला पहलवानों ने दिल्ली की राउज़ एवेन्यू सेशन कोर्ट का रुख किया है। पहलवानों ने मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण और सह-आरोपी विनोद तोमर को दी गई राहत को चुनौती देते हुए पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से दायर याचिका में पहलवानों ने निचली अदालत के तर्क को "रूढ़िवादी और पुराना सोच-विचार वाला" बताते हुए कहा कि कोर्ट ने पीड़ितों की मजबूरियों और साक्ष्यों को अनदेखा कर बरी करने का फैसला सुनाया। जंतर-मंतर के ऐतिहासिक प्रदर्शन से शुरू हुई यह लड़ाई अब एक बार फिर कानूनी मोड़ पर आ खड़ी हुई है। #DelhiCourt #WomenWrestlers #RouseAvenueCourt

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch