बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर दिए जा रहे धरने पर तीखा हमला बोला है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि SC, ST और OBC समाज को मिले संवैधानिक आरक्षण के खिलाफ ऐसी मांग उठाना देशहित में नहीं है और इससे समतामूलक समाज के प्रयासों को झटका लगता है। मायावती ने स्पष्ट किया कि संविधान में आरक्षण सदियों से जातिवादी दंश झेल रहे वंचित वर्गों के उत्थान के लिए है। उन्होंने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण पहले से लागू है, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण इसका सही लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा। इसके साथ ही मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी या उनका कोई साथी वहां प्रदर्शनकारियों को समझाने तक नहीं गया, जो दलितों-पिछड़ों के प्रति उनकी 'आरक्षण विरोधी मानसिकता' को उजागर करता है। #Mayawati #BSP #Reservation #JantarMantarProtest #BahujanSamaj
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch