उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर रखी गई '16 मिनट की ₹16 सेल' ने अचानक अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। कपड़े की एक दुकान ने 15 अगस्त के उपलक्ष्य में मात्र ₹16 में कपड़े देने का ऑफर दिया था, जिसे सुनते ही दुकान के बाहर हजारों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और दुकान के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। दुकान का शटर बंद करवाना पड़ा ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। #KanpurNews #ViralVideo #UttarPradesh #KanpurPolice #UPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch