बिहार में लगातार हो रहे पेपर लीक और पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी कार्यकर्ता और छात्र पटना में राजभवन (लोक भवन) की ओर मार्च कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा धांधली और सिवान में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई (AK-47 से कथित फायरिंग) के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश के बाद तेजस्वी यादव, सांसद मीसा भारती और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। #TejashwiYadav #RajBhavanMarch #RJD #PatnaProtest #PaperLeak
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch