एक तरफ हर मंच से शिक्षा और विकास के बड़े-बड़े दावे ठोंके जाते हैं, तो दूसरी तरफ संसदीय समिति की रिपोर्ट देश की जमीनी हकीकत का आईना दिखा रही है। 18वीं लोकसभा की 'प्राक्कलन समिति' (2026-27) की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि प्राइमरी स्कूल में कदम रखने वाले 73% बच्चे हायर सेकेंडरी तक पहुंचते-पहुंचते सिस्टम से गायब हो जाते हैं। रिपोर्ट में सामने आया है कि 10वीं-12वीं के स्तर पर पर्याप्त स्कूल ही मौजूद नहीं हैं। वहीं, सिलेबस बदल जाने के बावजूद छात्रों को NCERT की नई किताबें तक नसीब नहीं हो पा रही हैं। रही-सही कसर परीक्षा पैटर्न के तनाव और दिव्यांग बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने पूरी कर दी है। #IndianEducationSystem #LokSabhaReport #CBSE #NCERT
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch