दिल्ली में SIR और 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज़ हो गई है। अरविंद केजरीवाल के वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी के दावे पर दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पलटवार किया है। प्रवेश वर्मा ने कहा, “कब तक गुमराह करते रहोगे जनता को? अभी तक भूत नहीं उतरा है हार का। विधानसभा की कोई खबर तो आपको है नहीं, न कभी वहाँ आना-जाना होता है आपका। हारने के बाद तो एक भी दिन नहीं गए।” वर्मा ने आगे कहा कि वह वोटों में कमी को लेकर “पूरे डेटा के साथ” जवाब देने को तैयार हैं और चुनाव या SIR में किसी वोट की गड़बड़ी से इनकार किया। #DelhiPolitics #SIR #ArvindKejriwal #ParveshVerma #DelhiNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch