Molitics

@moliticsindia

मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के अगले लोकसभा चुनाव से पहले देश के सभी 21 NDA-शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब बाकी राज्यों में भी चरणबद्ध तरीके से इसे लागू करने की तैयारी है। ​प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन तलाक खत्म करने और 370 हटाने के फैसलों को गिनाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा-एनडीए सरकार अपने कोर वैचारिक एजेंडे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा और आतंकवाद पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति जारी रहेगी। ​#AmitShah #UniformCivilCode #UCC2029 #NDAGovernment

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch