मणिपुर हिंसा के बाद राहत शिविरों में रह रहे विस्थापित लोगों की मौतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने 25 अप्राकृतिक मौतों के मामले में मणिपुर के मुख्य सचिव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें मौतों की परिस्थितियों, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच की स्थिति की जानकारी देने को कहा गया है। कोर्ट ने यह भी पूछा कि इन मौतों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए। सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने राज्य सरकार से कहा कि मुख्य सचिव को बताएं कि अदालत को आदेश देने की स्थिति में आने के लिए मजबूर न करें और अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दें। रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने राहत शिविरों में सुरक्षा, जांच और विस्थापित लोगों की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए हैं। अब राज्य सरकार को इन मौतों और उनसे जुड़े कदमों पर विस्तृत जवाब देना होगा। #Manipur #SupremeCourt #ManipurViolence #ReliefCamps
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch