कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM CARES फंड के वित्ती वर्ष 2024-25 के ऑडिट आंकड़ों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पारदर्शिता व जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। खड़गे ने आरोप लगाया कि साल के अंत में फंड में ₹8,452 करोड़ की भारी-भरकम राशि मौजूद होने के बावजूद पूरे साल में केवल ₹87.85 लाख (कुल राशि का महज 0.01%) ही खर्च किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह एक आपातकालीन फंड (Emergency Fund) है, तो इसमें हजारों करोड़ रुपये जमा रखकर खर्च न करने का क्या औचित्य है? इसके साथ ही उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता और केंद्रीय मंत्रियों की निगरानी वाले इस फंड को RTI की जांच, CAG ऑडिट और संसद की निगरानी से बाहर क्यों रखा गया है। #MallikarjunKharge #Congress #PMCARES #PMCARESFund #CentralGovernment
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch