News Pinch

@thenewspinch

Bihar News: वीडियो खगड़िया ज़िले का है. नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर ज्ञानी चौक के पास गुरुवार की सुबह एक अज्ञात ट्रैक्टर से कथित तौर पर दर्जनों कार्टन में रखी अंग्रेजी शराब मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों के अनुसार यह ट्रैक्टर देर रात से ही सड़क किनारे खड़ा था. सुबह जब उसे हटाने के लिए चालक की तलाश की गई तो मौके पर चालक मौजूद नहीं मिला. आसपास के लोगों ने चालक के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद लोगों को ट्रैक्टर में शराब होने की जानकारी मिली. ट्रैक्टर में शराब के दर्जनों कार्टन रखे हुए थे. जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी, मौके पर भीड़ जमा हो गई. कुछ लोग ट्रैक्टर पर लदी शराब को लूटकर जाने लगे. लूट के बाद बची शराब को बिहार पुलिस ने जब्त किया. देखिए वीडियो -

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch