BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार के लॉटरी दोबारा शुरू करने के फैसले को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब ₹1.10 लाख करोड़ के कर्ज से जूझ रहे हिमाचल में सरकार राजस्व जुटाने के लिए लॉटरी का सहारा ले रही है। हिमाचल सरकार ने 2025 में 26 साल बाद लॉटरी व्यवस्था फिर शुरू करने का फैसला लिया था और इससे सालाना ₹50–100 करोड़ राजस्व जुटाने का लक्ष्य बताया गया था। #AnuragThakur #HimachalPradesh #HimachalPolitics #Congress #PoliticalNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch