हैदराबाद की विशेष एनआईए (NIA) अदालत ने वर्ष 2019 के एक बहुचर्चित अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए 8 बांग्लादेशी नागरिकों समेत कुल 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषियों पर ₹1.37 लाख का कुल जुर्माना भी लगाया है। एनआईए की जांच के अनुसार, यह गिरोह बांग्लादेशी महिलाओं को भारत में अच्छी नौकरी और बेहतर वेतन का लालच देकर अवैध रूप से सीमा पार कराता था और फिर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल देता था। सितंबर 2019 में तेलंगाना पुलिस द्वारा छुड़ाई गई महिलाओं के मामले को अक्टूबर 2019 में एनआईए ने टेकओवर किया था। पश्चिम बंगाल और तेलंगाना से गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूतों के आधार पर अदालत ने यह सख्त सजा सुनाई है। #NIA #NIACourt #HumanTrafficking #Hyderabad
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch