पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की एक और कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया है। मामला घरिंडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दाओके गांव का है, जहां सीमा पर लगी कंटीली तारों की बाड़ के पास संदिग्ध हलचल देखने के बाद BSF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया। घूसपैठिए के पास से कोई भी दस्तावेज या पहचान संबंधी सामान बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। BSF जवानों की शिकायत पर घरिंडा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। #BSF #AmritsarBorder #BorderSecurityForce #IndiaPakistanBorder
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch