पंजाब में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान पूर्व राजदूत नवदीप सूरी को अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। सूरी ने तीन देशों-ऑस्ट्रेलिया, यूएई और मिस्र-में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। फिर भी 2003 की पुरानी वोटर लिस्ट से उनके दस्तावेज मेल नहीं खाए क्योंकि उस समय वे लंदन में तैनात थे। BLO ने उनसे नोटिस लेने और अतिरिक्त दस्तावेज (पासपोर्ट समेत) जमा करने को कहा।इस पर सूरी ने तंज कसते हुए लिखा- “अगर तीन देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद भी मुझे अपनी नागरिकता साबित करने में परेशानी हो रही है तो आम नागरिकों का क्या होगा? शायद यही ‘ईज ऑफ लिविंग’ है!” #NavdeepSuri #ElectionCommission #IndianCitizenship #VoterVerification #ElectionNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch