Molitics

@moliticsindia

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। इस चुनाव में 1,51,842 छात्र-छात्राएं वोट डालकर छात्र राजनीति के अगले नेतृत्व का फैसला करेंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन और दिल्ली पुलिस ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और 158 पोलिंग बूथ बनाए हैं। मुख्य मुकाबला एबीवीपी (ABVP), एनएसयूआई (NSUI) और आईसा-एसएफआई (AISA-SFI) गठबंधन के बीच है। वोटिंग दो पालियों में कराई जा रही है और नतीजों की घोषणा 19 सितंबर को होगी। #DUSU #DUSUElections #DelhiUniversity #StudentPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch