Molitics

@moliticsindia

बिहार में लगातार हो रहे पुल हादसों और प्रशासनिक नाकामी को लेकर जब सवाल पूछे गए, तो राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह बयान सामने आया है। पुलों के अचानक जमींदोज होने और जनता की सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच उन्होंने कहा कि "पुल तो हर राज्य में गिरते हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों में बीते समय में कई छोटे-बड़े पुल ताश के पत्तों की तरह ढह चुके हैं। लगातार हो रहे इन हादसों ने घटिया निर्माण सामग्री, भ्रष्टाचार और तकनीकी खामियों की पोल खोलकर रख दी है। ऐसे में ठोस कार्रवाई और जवाबदेही तय करने के बजाय हादसों को सामान्य बताने वाले इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। #SamratChoudhary #BiharNews #BridgeCollapse #BiharPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch