छत्तीसगढ़ के महासमुंद में खैर लकड़ी के कथित अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी मनीष अग्रवाल के सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मुड़पार स्थित मकान की तलाशी लेकर 81 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, यह मामला 23,350 किलो खैर लकड़ी के कथित अवैध परिवहन और फर्जी NTPS NOC से जुड़ा है। तलाशी के दौरान 500 रुपये के 162 बंडल यानी 16,200 नोट मिले। #Chhattisgarh #Mahasamund #KhairWoodNews #PoliceAction #CrimeNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch