Molitics

@moliticsindia

जमुई मामले में नाबालिग पीड़िता की पहचान सार्वजनिक होने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर सवाल उठे हैं। 24 सितंबर को उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पीड़िता और उसके परिवार के साथ तस्वीर साझा की गई, जिसे बाद में हटा दिया गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि इससे पीड़िता की पहचान उजागर हुई और FIR की मांग की। वहीं, इसी मामले में पीड़िता की पहचान वाले वीडियो को प्रसारित करने के आरोप में बिहार पुलिस करीब 120 सोशल मीडिया प्रोफाइलों पर FIR दर्ज करने की बात सामने आई है । पुलिस ने इसे POCSO और IT कानून के तहत गंभीर अपराध बताया है। #JamuiCase #BiharNews #ChildProtection #VictimPrivacy #BiharPolice

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch