बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश में मस्जिदों को अवैध बताकर ध्वस्त किए जाने के कथित सरकारी अभियान पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने ट्वीट में कहा कि सहारनपुर की मस्जिद सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मस्जिदों को जल्दबाज़ी में अवैध बताकर ध्वस्त करना ठीक नहीं है। उन्होंने सरकार से इस अभियान पर तुरंत रोक लगाने और समाधान के दूसरे रास्ते तलाशने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक सेक्युलर सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी धर्मों के मानने वालों और उनके धार्मिक स्थलों का समान आदर-सम्मान और सुरक्षा करे। #Mayawati #BSP #UttarPradesh #Saharanpur #Molitics Mayawati Tweet, BSP, Uttar Pradesh, Saharanpur Mosque, Mosque Demolition, UP Politics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch