Molitics

@moliticsindia

RG Kar मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की प्रशिक्षु डॉक्टर बलात्कार व हत्या मामले में पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष (Nirmal Ghosh) को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया है। निर्मल घोष की यह गिरफ्तारी पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई नई प्राथमिकी (FIR) के आधार पर हुई है। उन पर राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर परिजनों पर दबाव बनाने, द्वितीय पोस्टमार्टम रोकने की नीयत से आनन-फानन में पीड़िता का अंतिम संस्कार कराने और सबूत मिटाने की साजिश में शामिल होने का गंभीर आरोप है। #NirmalGhosh #RGKarCase #TMC #WestBengalNews #KolkataNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch