प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और अन्य व्यापारिक संधियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने अपना रुख और सख्त कर लिया है। SKM ने देश भर के सांसदों और विधायकों को पत्र व ज्ञापन भेजकर उनसे आग्रह किया है कि वे इस "कॉरपोरेट-केंद्रित" समझौते के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं और सभी FTAs को रद्द करने की मांग करें। किसान नेताओं का कहना है कि ये समझौते भारत की आर्थिक संप्रभुता पर हमला हैं और इससे अमेरिका से सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों के आयात का रास्ता खुलेगा, जिससे देश के करोड़ों छोटे किसान, डेयरी सेक्टर और एमएसएमई (MSME) पूरी तरह तबाह हो जाएंगे। अपने इस पत्र में SKM ने जनप्रतिनिधियों से स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार C2+50% फार्मूले पर MSP की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्ज माफी, चारों लेबर कोडों को रद्द करने और कृषि क्षेत्र को बड़े कॉरपोरेट घरानों के नियंत्रण से बचाने की मांग पर संसद व विधानसभाओं में खड़े होने की अपील की है। #FarmerProtest #SamyuktKisanMorcha #USIndiaFTA #TradeDeal #MSP #AgriculturalNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch