Molitics

@moliticsindia

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में इम्फाल-तमेंगलोंग (IT Road) मार्ग पर स्थित लियांगमई नागा (Liangmai Naga) समुदाय के गांवों (तपोन खुलेन, तपोन खुनौ, मकुई पिपुराम आदि) पर हुए भीषण हमले के बाद राज्य में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अज्ञात बंदूकधारियों ने सुबह 4 बजे ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए नागा समुदाय के गांवों को निशाना बनाया और कई मकानों व गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। ​स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में चर्च के पादरी लुइथुइबोउ न्यूमई गंभीर रूप से गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। हिंसा की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ (CRPF) की कोबरा यूनिट और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीमों ने इलाके में पहुंचकर मोर्चा संभाला और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नागा संगठनों (TNL) ने सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा बल तैनात करने और इस हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ​#ManipurViolence #ManipurNews #Kangpokpi #NagaVillages #LawAndOrder

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch