Molitics

@moliticsindia

हिंदू कॉलेज में दाखिले को लेकर विवाद, प्राचार्य के खिलाफ स्टाफ एसोसिएशन का नो-कॉन्फिडेंस। दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में 2026-27 के दाखिलों के दौरान Sports और ECA कोटे की सीटों के आवंटन पर सवाल उठे हैं। Commerce और Political Science में तय सीमा से ज्यादा सीटें आवंटित होने के बाद Staff Association ने 18 अगस्त को प्राचार्य प्रो. अंजु श्रीवास्तव के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस प्रस्ताव पास किया और निष्पक्ष जांच की मांग की। DU ने इसे admission algorithm की गलती बताया है और कहा है कि मेरिट से समझौता नहीं हुआ। वहीं प्राचार्य ने कहा कि सीटों का आवंटन DU की केंद्रीय व्यवस्था से हुआ था। #HinduCollege #DelhiUniversity #DU #AdmissionIrregularities #StaffAssociation

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch