हाल ही में न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यक्रम का कड़ा विरोध किए जाने के बाद मामला गर्मा गया है। ममदानी का कहना है कि न्यूयॉर्क शहर की बुनियाद हर रंग, धर्म और आस्था के व्यक्ति को बराबरी का स्थान और स्वीकृति देने के विचार पर टिकी है और यही भारत की मूल बहुलतावादी व धर्मनिरपेक्ष संस्कृति और संविधान का भी सार है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एक ऐसी विचारधारा का उभार देखना दुखद है जो भेदभाव और 'एक्सक्लूजन' (बहिष्कार) पर आधारित है। ममदानी के अनुसार, कोई भी संगठन आगे बढ़े यह ठीक है, लेकिन जो विचारधारा इंसानों में भेद करती हो, वह मानवता के सिद्धांतों के खिलाफ है। Video By- @neeraj_jhaa पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें। लिंक - #ZohranMamdani #NewYorkCity #IndianConstitution #Secularism
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch