दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'मेटा' (Meta) पर अपना अकाउंट भारत में प्रतिबंधित (Ban) करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर बताया कि मेटा के भारत कार्यालय से उन्हें मौखिक रूप से जानकारी दी गई है कि उनका अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है और अब उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेटा का कोई भी अधिकारी इस प्रतिबंध की वजह या इसे हटाने की प्रक्रिया नहीं बता रहा है और कई ईमेल भेजने के बावजूद केवल फॉर्मल रिसीविंग के अलावा कोई जवाब नहीं मिला। #ArvindKejriwal #Meta #SocialMediaBan #AAP #PMModi
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch