Molitics

@moliticsindia

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और अनियमितताओं की जांच के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव किया गया। इसके बाद 2 सितंबर 2026 को रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया। इसी को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब कोई बिजनेस करता है, तभी CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर जैसे पद होते हैं। मंदिर कोई बिजनेस नहीं है, फिर यहां CEO की नियुक्ति क्यों की गई? #SanjayRaut #RamMandir #RamMandirTrust #JitendraMishra #Ayodhya

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch