Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPESSC) द्वारा आयोजित TGT अंग्रेजी भर्ती परीक्षा के विवादित प्रश्नों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चयन बोर्ड से स्पष्टीकरण तलब किया है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि परीक्षा में पूछे गए कई प्रश्नों के उत्तर विकल्प गलत या भ्रामक थे, जिससे अभ्यर्थियों के भविष्य पर असर पड़ा है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने UPESSC को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। #UPTGT #AllahabadHighCourt #UPESSC #TeacherRecruitment #UPNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch