Molitics

@moliticsindia

दिल्ली के Lady Shri Ram College (LSR) की छात्राओं ने Aastha Kunj Park में 17 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप के विरोध में बुधवार को विरोध मार्च निकाला। छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा और कॉलेज के आसपास पुलिस पेट्रोलिंग, CCTV, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षित रास्तों की मांग उठाई। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को तीन आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर लड़की और उसके दोस्त को Aastha Kunj Park में रोका था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। घटना के बाद LSR ने एक दिन की कक्षाएं ऑनलाइन कर दी थीं और कॉलेज प्रशासन ने Amar Colony पुलिस स्टेशन से आसपास गश्त बढ़ाने की मांग की। छात्रों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ एडवाइजरी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि सुरक्षित सार्वजनिक जगह और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। #LSR #Kalkaji #Delhi #WomenSafety #Student

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch