Molitics

@moliticsindia

रसुवा जिले में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद Upper Trishuli Hydropower Project की सुरंग में फंसे 350 मजदूरों और स्थानीय लोगों को नेपाली सेना ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। खराब मौसम, तेज बहाव और मलबे के बीच यह ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। हालांकि, करीब 100 लोग अब भी सुरंग में फंसे होने की खबर है और सेना हेलिकॉप्टर व रेस्क्यू टीमों की मदद से उन्हें निकालने में जुटी है। इस आपदा में 63 भारतीय नागरिकों को भी सुरक्षित बचाया गया है। रेस्क्यू के दौरान नए बाढ़ खतरे के कारण अभियान को कुछ समय के लिए रोकना भी पड़ा। #NepalFlood #NepalFlashFlood #NepalArmy #RescueOperation #UpperTrishuli

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch