Molitics

@moliticsindia

झारखंड में JSSC-CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ चल रहा आंदोलन राज्य सरकार द्वारा परीक्षाएं रद्द किए जाने और मांगें माने जाने के बाद समाप्त हो गया है। 16 दिनों से जारी छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खुशी जाहिर करते हुए हेमंत सोरेन सरकार और संघर्षरत छात्रों की तारीफ की है। राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बातचीत का रास्ता अपनाया और छात्रों की समस्याओं का लोकतांत्रिक समाधान निकाला। उन्होंने छात्रों के संयम की सराहना करते हुए कहा कि जब देश का युवा सवाल पूछे, तो सरकार का फर्ज है कि वह जवाब दे और उनकी बात सुने। राहुल गांधी ने दोहराया कि वे और उनकी पार्टी देश के हर छात्र के साथ खड़ी है तथा भर्ती प्रक्रियाओं में फैले पेपर लीक व धांधली के 'वसूली तंत्र' को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि हर युवा को उसकी मेहनत का फल और निष्पक्ष अवसर मिल सके। #RahulGandhi #JharkhandNews #HemantSoren #StudentVictory #congress

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch