Molitics

@moliticsindia

कर्नाटक में SIR के दौरान Form-7 के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल को लेकर विवाद बढ़ गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, बेलगावी, बीदर और विजयपुरा में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन किए गए। कुछ मामलों में इन आवेदनों में मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या को निशाना बनाए जाने का आरोप है। बेलगावी में एक BLO ने करीब 200 Form-7 आवेदनों पर हस्ताक्षर करने के दबाव की शिकायत की, हालांकि प्रशासन का कहना है कि इन आवेदनों के आधार पर अभी कोई नाम नहीं हटाया गया। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक Form-7 के बाद संबंधित मतदाता को नोटिस और अपनी बात रखने का मौका देना जरूरी है। #Karnataka #SIR #Form7 #VoterDeletion #ElectionCommission

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch