राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे के बीच विवाद और गहरा गया है। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (USCIRF) ने अमेरिकी सरकार और ट्रंप प्रशासन से सिफारिश की है कि मोहन भागवत का अमेरिकी वीज़ा तुरंत रद्द किया जाए और भविष्य में भी उनके देश में प्रवेश पर रोक लगाई जाए। USCIRF ने अपनी रिपोर्ट और बयान में भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा और असहिष्णुता के आरोप लगाते हुए RSS नेताओं व सदस्यों पर लक्षित प्रतिबंध (targeted sanctions) लगाने की मांग की है। यह विवाद 29 अगस्त को न्यू यॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' कार्यक्रम से ठीक पहले आया है। वहीं दूसरी ओर, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने USCIRF की इस मांग को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे पूर्वाग्रही (biased) और बिना किसी विश्वसनीयता वाली संस्था करार दिया है। #MohanBhagwat #USCIRF #USVisa #RSS #DonaldTrump
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch