Molitics

@moliticsindia

पश्चिम बंगाल में अपने पुराने सरकारी स्कूल की बदहाली पर आवाज उठाने वाले छात्र अब्दुल के पिता की कथित हत्या के मामले पर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अब्दुल सिर्फ अपने स्कूल की स्थिति बेहतर कराना चाहते थे, लेकिन इस मांग के बदले बीजेपी से जुड़े लोगों ने हमला कर उनके पिता की जान ले ली। बेहतर शिक्षा मांगने पर हो रही इस हिंसा पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। दीपके ने ऐलान किया है कि CJP की टीम बांकुरा (पश्चिम बंगाल) पहुंचकर अब्दुल के परिवार को न्याय दिलाएगी और हिंसा या धमकियों से डरे बिना बेहतर स्कूलों के लिए यह लड़ाई जारी रखेगी। #AbhijitDeepke #CJP #JusticeForAbdul #BankuraNews #WestBengalNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch