'स्कूल में मैम पढ़ाती नहीं हैं। दिनभर फोन चलाती हैं। बड़े छात्र छोटे बच्चों को पीटते हैं। पूरे वक्त बच्चे ग्राउंड में खेलते रहते हैं। हमारे भविष्य का क्या होगा?' कानपुर देहात में सरकारी स्कूल में पढ़ाई न होने की शिकायत लेकर 7वीं कक्षा का छात्र पुलिस चौकी पहुंच गया। क्या छोटे बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ सही है? जल्द ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, बाकी फोटो से ही स्कूल की हालत देखी जा सकती है। #SchoolThikKaro
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch