पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से राहत मिलने के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी नेता के खिलाफ सड़क पर उतरने और FIR दर्ज कराने में बड़ी हिम्मत लगी। डर के कारण कई लड़कियों ने नाम वापस लिए, लेकिन कई डटी रहीं। विनेश ने अफसोस जताया कि कोर्ट ने आरोपों में बृजभूषण को दोषी नहीं माना, लेकिन साथ ही साफ किया कि उम्मीद खत्म नहीं हुई है और महिला पहलवान इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगी। #VineshPhogat #BrijBhushanSharanSingh #WrestlersProtest #bjp
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch