देशभर के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर CJP ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। संगठन के प्रवक्ता सौरव दास ने PM-CARES Fund में जमा अनयूज्ड (Unused) राशि के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। सौरव दास ने आरोप लगाया कि पीएम-केयर्स फंड में 8,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम राशि बिना इस्तेमाल के पड़ी हुई है और इस कुल रकम का लगभग 93% हिस्सा बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के तौर पर रखा गया है। उन्होंने तीखा सवाल पूछते हुए कहा कि जब देश के सरकारी स्कूलों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की सख्त जरूरत है, तब इस पैसे को एफडी में रखकर बैंक से मिलने वाले ब्याज का फायदा कौन उठा रहा है? #PMCARES #SouravDas #CJP #SchoolThikKaro #EducationSystem #GovtSchools
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch