Molitics

@moliticsindia

लखनऊ के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को 30 साल की लीज पर निजी हाथों में सौंपने के फैसले और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की रिपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। अखिलेश यादव ने एलडीए की उस रिपोर्ट पर तीखा तंज कसा, जिसमें दावा किया गया है कि JPNIC के संचालन से एलडीए को भारी नुकसान होगा। अखिलेश यादव ने सीधा सवाल दागते हुए कहा "अगर संचालन घाटे का सौदा है, तो कोई निजी व्यापारी इसे क्यों खरीदेगा? JPNIC को निजी हाथों में देने पर मुख्यमंत्री और उनके विभाग इतनी सफाई क्यों दे रहे हैं? जनता पूछ रही है कि रिपोर्ट बनाने के लिए LDA को कितना प्रतिशत कमीशन मिला? LDA को तो अब अपना नाम बदलकर 'Lucknow Destruction Authority' कर लेना चाहिए।" सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि 6 हजार करोड़ से अधिक मूल्य की इस विश्वस्तरीय धरोहर को 'निजीकरण' के नाम पर औने-पौने दामों में अपने चहेतों को बेचा जा रहा है। #JPNIC #AkhileshYadav #SamajwadiParty #YogiGovt #LDA

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch