भगवा जर्सी पर विवाद के बाद बदलाव, एशियन गेम्स में फिर नीली जर्सी में उतरेगी भारतीय हॉकी टीम 2026 हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय पुरुष और महिला टीम के लिए भगवा रंग की जर्सी को लेकर विवाद और आलोचना के बाद हॉकी इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए अपना फैसला बदल दिया है। दोनों टीमें अब जापान में होने वाले एशियन गेम्स में अपनी पारंपरिक नीली जर्सी पहनेंगी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने टीम किट के लिए कई रंगों के विकल्प दिए थे। इनमें नीले रंग को पहली पसंद, जबकि नारंगी रंग को दूसरी पसंद रखा गया है। टिर्की ने कहा कि भगवा जर्सी को कभी स्थायी बदलाव के तौर पर नहीं बताया गया था और अब एशियन गेम्स में टीम नीली जर्सी में खेलेगी। वर्ल्ड कप में नीली जर्सी की जगह भगवा रंग अपनाने पर पूर्व खिलाड़ियों और हॉकी प्रशंसकों की ओर से सवाल उठे थे। हॉकी इंडिया ने उस समय इसे खिलाड़ियों की विजिबिलिटी से जुड़ा तकनीकी फैसला बताया था, क्योंकि नीली जर्सी नीली टर्फ के साथ मिल सकती थी। अब एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम की पारंपरिक नीली पहचान वापस लौटेगी। #IndianHockey #HockeyIndia #AsianGames2026 #BlueJersey #SportsNews Indian Hockey Team, Hockey India, Asian Games 2026, Blue Jersey, Saffron Jersey Controversy, Indian Sports
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch