दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) टेंडर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें ₹2 लाख के निजी मुचलके और दो जमानतदारों पर जमानत मंजूर की है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 18 अगस्त 2026 को सत्येंद्र जैन और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ACB का आरोप था कि जल मंत्री रहते हुए टेंडर की शर्तों और लागत में फेरबदल कर कुछ कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। वहीं, सत्येंद्र जैन के वकील ने अदालत में दलील दी कि जिस समय टेंडर की प्रक्रिया हुई, उस वक्त वे पहले से हिरासत में थे और उनका इस प्रक्रिया से सीधा संबंध नहीं था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जैन को जमानत दे दी। #SatyendarJain #DelhiJalBoard #AAP #RouseAvenueCourt #DelhiNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch