लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदाता सूचियों में धांधली और वोट हटाने के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार, बीजेपी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि "वोट चोरी भारतीय जनता के खिलाफ़ एक गंभीर अपराध है और यह देश के संविधान पर सीधा हमला है।" उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी, आरएसएस और इसे आयोजित करने वाले चुनाव आयोग ने देशद्रोह का कृत्य किया है और इस मामले में न्याय होकर रहेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता लगातार विभिन्न राज्यों की मतदाता सूचियों में अनियमितताओं का मुद्दा उठाकर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं। #RahulGandhi #Congress #ElectionCommission
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch