Molitics

@moliticsindia

राजस्थान के जालौर जिले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक राजकीय विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी से नाराज़ छात्राओं ने स्कूल में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी और जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई। सूचना मिलने पर प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया। छात्राओं का कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और इससे उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है। क्या हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी नहीं है? #Rajasthan #Jalore #GovernmentSchool #TeacherShortage #StudentsProtest #RightToEducation

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch