Molitics

@moliticsindia

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार को 8 दिन का अल्टीमेटम देते हुए 19 सितंबर से मुंबई के आज़ाद मैदान में बेमियादी भूख हड़ताल का ऐलान किया है। जरांगे पाटिल मांग कर रहे हैं कि मराठों को कुनबी प्रमाण पत्र देकर 'सगे संबंधियों' के लिए तुरंत सरकारी अध्यादेश (GR) लागू किया जाए। ​जालना के अंतरवाली सराटी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं, तो वे पूरे महाराष्ट्र से समर्थकों के साथ मुंबई कूच करेंगे। वहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन को लोकतंत्र का हिस्सा मानते हुए पदयात्रा रोकने वाली याचिका खारिज कर दी, जबकि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। ​#ManojJarangePatil #MarathaReservation #MaharashtraPolitics #AzadMaidan

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch