हापुड़ के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने कागजी कलम चलाकर एक नया फरमान जारी किया है अब जिले के किसी सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स बिना इजाजत एंट्री नहीं कर पाएंगे। साहब का मानना है कि कैमरों की एंट्री से पढ़ाई का माहौल खराब होता है और अनुशासन में खलल पड़ता है। वैसे बात तो सही है, बिना परमिशन स्कूल में घुसकर वीडियो बनाना सही नहीं है, लेकिन साहब अगर थोड़ी सी फुर्ती स्कूलों की जर्जर छतों, अध्यापकों की कमी और बेसिक सुविधाओं को दुरुस्त करने में भी दिखा देते, तो शायद किसी को कैमरा उठाने की नौबत ही न आती! खैर, अब देखना यह होगा कि इस आदेश से पढ़ाई का स्तर कितना सुधरता है या सिर्फ ऑफिस का लेटरपैड ही चमकेगा। #Hapur #HapurNews #BasicShikshaAdhikari #YouTubers #EducationSystem
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch